पुण्यतिथि पर याद किए गए तबला सम्राट स्वर्गीय पंडित बुलबुल महाराज कार्यक्रम में तबले के थाप गाने के तान एवं घुंघरू के झनकार से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। शनिवार को हरिहरपुर संगीत घराना द्वारा आयोजित हरिहरपुर घराने के प्रसिद्ध तबला वादक स्वर्गीय पंडित बुलबुल महाराज जी की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि स्वरांजलि कार्यक्रम हरिहरपुर संगीत अकादमी में मनाया गया जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे सभी सर्वेश राय छोटू, प्रमुख समाजसेवी विवेक पांडे दिल्ली से पधारे मशहूर तबला वादक पंडित मिथिलेश झा बिहार से पधारे पंडित राम प्रकाश मिश्रा रांची से पधारे सुरेश मिश्रा, कमलेश कुमार मिश्रा, अजय मिश्रा, शंभू नाथ मिश्र, उदय शंकर मिश्रा एवं हरिहरपुर संगीत घराना के अध्यक्ष आदर्श मिश्रा द्वारा मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तथा स्वर्गीय पंडित बुलबुल महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात हरिहरपूर के बाल कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना एवं भजन प्रस्तुत किया गया उसके बाद स्वर्गीय पंडित बुलबुल महाराज के शिष्य विश्व विख्यात तबला वादक दिल्ली से आए पंडित मिथिलेश झा का स्वतंत्र तबला वादन कार्यक्रम प्रस्तुत कर के दर्शकों का मन मोह लिया अपने तबला वादन में उन्होंने घोड़े की चाल ट्रेन की चाल एवं अनेको तबले की बोल सुनाई उनके साथ संगत बनारस से आए मोहित साहनी ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आए सर्वेश राय छोटू के द्वारा पंडित मिथलेश झा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह द्वारा पंडित राम प्रकाश मिश्रा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक आदर्श मिश्रा कमलेश मिश्रा सुरेश मिश्रा द्वारा मुख्य अतिथि सर्वेश राय छोटू का सम्मान किया गया, तत् पश्चात अपने संबोधन में प्रमुख समाजसेवी विवेक पांडे ने आभार प्रकट किया। उसके बाद बिहार छपरा से आए विख्यात कलाकार पंडित राम प्रकाश मिश्रा गुर जी ने राग जोग में बंदिश सजन कासे कहूं एवं ठुमरी सुनाकर सभी को आनंदित कर दिया। उसके बाद बनारस से आए युवा कलाकार अमित मिश्रा ने अपने कथक नृत्य से कार्यकम में चार चांद लगा दिए। उनके साथ गायन में बनारस से अनन्त मिश्रा एवं तबला में आनंद मिश्रा एवं आलोक मिश्रा ने एवं सारंगी पर ऋषिकेश मिश्रा ने संगत किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्यम गुरु, रविशंकर पांडे, पूर्वांचल के मशहूर अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह, काशी गोमती के सीएमडी अर्पित तिवारी, संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ डीपी तिवारी, आशीष उपाध्याय, प्रधानाचार्य उपेंद्र शुक्ला सहित हरिहरपुर के कमलेश श्री शंभू नाथ मिश्रा, अजय मिश्रा, सुरेश मिश्रा, हृदय मिश्र, उदय शंकर मिश्रा, आलोक मिश्रा, शिबू मिश्रा, विशाल मिश्रा इत्यादि मौजूद थे। अंत में हरिहरपुर संगीत घराना के अध्यक्ष श्री आदर्श मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *