मानवता का घोर अपमान है शंकराचार्य पर मिथ्या आरोप: योगी रामानंद दास

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। नरसिंहपुर मध्य प्रदेश के सांख्य योग पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास जी महाराज का नगर के परानापुर स्थित जयप्रकाश उपाध्याय के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। धार्मिक कवि पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन , साहित्यकार संजय कुमार पांडेय सरस , कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, अमर बहादुर यादव, हरीश उपाध्याय, आशुतोष सिंह रजत, कविकांत उपाध्याय,सुरेन्द्र उपाध्याय आदि ने माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया । कवि सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने उन्हें स्वरचित पुस्तकश्री राम महिमा सागर भेंट किया।

योगी रामानंद दास महाराज ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के ऊपर लगाये गये आरोप को मिथ्या बताते हुए कहा कि इससे मानवता का घोर अपमान हुआ है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आरोप लगाने वाला आशुतोष खुद व्यभिचारी और हिस्ट्रीशीटर है, कार्यवाही तो उसके विरुद्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का पद भारतीय सनातन संस्कृति में सर्वोच्च पूज्य है। आज के समय में शंकराचार्य के महिमा , गरिमा को धूलधूसरित किया जा रहा है। कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जब योगी आदित्यनाथ को जेल भेजा था तो रो रहे थे। लेकिन अब धर्म के ऊपर राजनीति का असर आ गया है, इसलिए शंकराचार्य के ऊपर मिथ्या आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे पूरा हिन्दू समाज दुखी है और इस आरोप के लगने से पूरा संत समाज दुखी है। उन्होंने एफ आई आर रद्द करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *