होली मिलन के बहाने मिलेंगे दिल से दिल, दिखेगा सामाजिक सौहार्द का नजारा

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़ : होली मिलन के बहाने सोमवार को दिल से दिल मिलेंगे। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में जाफरपुर स्थित उनकी मंडई पर सामाजिक सौहार्द का यह अनूठा नजारा जीवंत दिखेगा। फागुनोत्सव के त्योहार होली में आपसी प्रेम और सद्भाव का सामाजिक संदेश देने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह की ओर से 16 मार्च दिन सोमवार की शाम पांच बजे से जाफरपुर स्थित उनकी मड़ई पर हर वर्ष की भांति इस बार भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। आयोजक आशुतोष रजत ने बताया कि रंगों के इस पारंपरिक उत्सव में फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे, सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया जाएगा। समारोह में जिले के कई राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता, समर्थक, छात्र नेता तथा हर क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल होंगे। समारोह में उपस्थित लोग फूलों की होली खेलकर आपसी सद्भाव और एकता का संदेश देंगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे पूरे माहौल में उत्सव का रंग और गहरा होगा। होली के पारंपरिक गीतों और संगीत के साथ लोग आनंद और उमंग के इस पर्व का आनंद लेंगे। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए रविवार को प्रवीण सिंह ने अपने कर्मियों के साथ बैठक की और उनसे आयोजन की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया। इस मौके पर डीएवी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रूपेश सिंह, डीएवी निवर्तमान छात्रा संघ अध्यक्ष अमर बहादुर यादव, प्रिंस सिंह राजपूत, पंकज सिंह, सत्यनारायण सिंह, विशाल दुबे, अभिषेक सिंह छपरा, सतीश सिंह बेचू सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *