उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव में पहले दिन पड़े 1146 वोट, 25 पदों के लिए 333 प्रत्याशी मैदान

आजमगढ़ शहर राजनीत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चुनाव के पहले चरण में पहले दिन शुक्रवार को जनपद में 1146 अधिवक्ताओं ने मत डाला। निर्वाचन अधिकारी अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश जैनुद्दीन अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को पहले दिन 3 हजार 9 सौ 53 अधिवक्ताओं में से 11सौ 46 मतदाता अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। शनिवार को पहले चरण के दूसरे दिन का मतदान होना है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में निर्वाचन अधिकारी अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश जैनुद्दीन अंसारी तथा अपर जिला जज कमलापति की देखरेख मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिए करीब 50 बूथ की व्यवस्था की गई। दो बजते बजते हाल ऑफ जस्टिस से लेकर गिरजाघर के पीछे तक अधिवक्ताओं की लंबी लाइन लग गई।25 पदों के लिए 333 प्रत्याशी मैदान में है और वरीयता क्रम में मत करने के कारण अधिवक्ताओं को मतदान में काफी समय लगा। पूर्वांचल में वाराणसी के अलावा सबसे अधिक मतदाता होने के कारण सभी प्रत्याशी आजमगढ़ को गंभीरता से ले रहे।इसी के मद्देनजर जनपद के बाहर के भी बहुत से प्रत्याशियों ने शुक्रवार की सुबह से ही दीवानी न्यायालय परिसर में डेरा डाल दिया।गिरजाघर चौराहे से लेकर गेट नंबर 4 तक सड़क के दोनों तरफ प्रत्याशियों के स्टॉल पर अधिवक्ताओं की काफी भीड़ नजर आई।उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष, वर्तमान सदस्य और प्रत्याशी अमरेंद्रनाथ सिंह, प्रदीप कुमार राय, विनोद कुमार त्रिपाठी, मधुसूदन त्रिपाठी, प्रदीपधर त्रिपाठी, शशिकांत पांडेय सहित कई अन्य प्रत्याशी अधिवक्ताओं ने लगातार अपने अपने पक्ष में लोगो से अपील करते दिखाई दिए। सुरक्षा के मद्देनजर कई थानों की फोर्स भी लगाई गई थी। फायर ब्रिगेड का दस्ता भी खड़ा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *