पूण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सांसद स्व रामकृष्ण यादव, सांसद धर्मेंद्र सहित सभी ने दी श्रद्धांजलि

आजमगढ़ शहर राजनीत

आजमगढ़। रविवार को शहर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद स्वर्गीय रामकृष्ण यादव की पूण्यतिथि उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर बनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव संघर्ष शील, ईमानदार व कर्मठ नेता थे वह दीवानी बार एसोसिएशन के कुशल अधिवक्ता थे सपा सरकार में गन्ना सोध संस्थान के उपाध्यक्ष रहे। वे मान्यवर कांशीराम व नेताजी मुलायम सिंह यादव के बड़े गरीबी थे। वे सामाजिक न्याय के लिए जीवन संघर्ष करते रहे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव जी सदैव सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते रहे उनके विचार जीवन संघर्ष कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को संगठित कर राज्यकांतु पर कब्जा करने के लिए हमेशा लगे रहते थे। वह एक अच्छे अधिवक्ता के साथ एक अच्छे वक्त भी थे लोकसभा में आजमगढ़ के बुनियादी सवालों के लिए लड़ते थे उनके आदर्श, सिद्धांतों पर चलकर सन् 2027 में समाजवादी पार्टी विचार धारा की सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, विधायक अखिलेश यादव, विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव, मुसाफिर यादव, विमला देवी पत्नी पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव, सुपुत्र मनोज यादव, अजय यादव, अजीत कुमार राव,राज बहादुर यादव एडवोकेट, रामजीत यादव, पप्पू कुमार यादव, हंसराज यादव, इं.लालचंद यादव, शिवसागर यादव, कमलेश यादव गायक, विवेक सिंह, गौरव यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र यादव, हरिवंश यादव, अमरनाथ यादव, संतोष कुमार गौतम,बबीता चौहान, गुड्डी देवी, द्रोपदी पांडेय, सुषमा चौहान, रणवीर चौहान, विद्या यादव, राम बुझारथ यादव, प्रदीप यादव,आदि लोगों उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *