
आजमगढ़। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में पार्टी जिला अध्यक्ष व विधायक का प्रतिनिधिमंडल एसआईआर. में हो रही अनियमितताओं को लेकर जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन से मिलकर विरोध दर्ज कराया और मांग पत्र प्रस्तुत किया। 12 सूत्रीय मांग पत्र में नो मैपिंग, ड्राफ्ट में श्रेणी से स्पष्टीकरण मांगने निचले स्तर चुनाव में लगे कर्मचारियों के ऊपर भाजपा नेताओं के दबाव नियम संगत कार्य न करने प्रमाण पत्र के नाम पर मतदाताओं को परेशान करना, फॉर्म 6 की पर्याप्त व्यवस्था न होना, फर्जी मतदाता बनाने की साजिश करने संबंध आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अधिकारी ने आश्वासन दिया कि एसआईआर. ईमानदारी पूर्ण हो रहा है यदि किसी कर्मचारी द्वारा अनियमितता की गई तो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मोदी योगी की सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने प्रत्येक व्यक्ति को वोट देने का अधिकार दिया लेकिन भाजपा एसआईआर के आधार पर पिछड़ों,वंचितों, दलितों अल्पसंख्यकों का वोट कटवा कर मतदान से वंचित करना है। चुनाव आयोग निष्पक्ष न होकर सरकार के हाथ की कठपुतली बन गया है। लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसे किसी गड़बड़ी व साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रतिनिधि मंडल में लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,विधायकों में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, डॉ संग्राम यादव, डॉ एच एन सिंह पटेल, अखिलेश यादव, पूजा सरोज व अजीत कुमार राव सहित कई लोग शामिल रहे।
