संयुक्त सचिव ने किया समिति के अंदर ही स्थापित जन औषधि केंद्र का निरीक्षण, दिए निर्देश

आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। 29 दिसंबर, सोमवार को संयुक्त सचिव सहकारिता, भारत सरकार सिद्धार्थ जैन द्वारा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड जमुई चक भटौली विकास खंड पल्हना का निरीक्षण किया गया।संयुक्त सचिव द्वारा समिति पर खाद, बीज, उर्वरक एवं धान/गेहूं खरीद के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन कर सदस्यता बढ़ाया जाए तथा उन्हें खाद बीज उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों से उनके खेतों की खतौनी देखकर अनुमन्य मात्रा में उर्वरक उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि समितियांे का व्यवसायिक टर्नओवर बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि कोऑपरेटिव बैंक की सहायता से समितियांे को लोन उपलब्ध कराये तथा उसी लोन से किसानों को भी लोन दिया जाए।संयुक्त सचिव ने कहा कि समिति को पारदर्शी बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन प्रक्रिया का अनुपालन करें, ताकि जन सामान्य को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिया कि समिति के सचिव एवं अध्यक्ष के साथ बैठक करें तथा समिति के व्यवसाय का टर्नओवर बढ़ाने के लिए सहयोग प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य जो बने हैं, वह किसान है कि नहीं, उसके संबंध में लेखपालों से भी एक बार पुनः परीक्षण करा लें।इसके साथ ही संयुक्त सचिव द्वारा खाद एवं बीज की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 100 मीट्रिक टन स्टोर के लिए गोदाम बनाने का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है, स्वीकृति मिलने के पश्चात निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा, इसके लिए जमीन उपलब्ध है। इसके साथ ही संयुक्त सचिव द्वारा समिति के अंदर ही स्थापित जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि औषधियों की अधिक से अधिक उपलब्धता हो तथा उसकी बिक्री कर आय को बढ़ाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार, एआर कोऑपरेटिव अजय कुमार, समिति के सचिव एवं अध्यक्ष आदि संबंधित उपस्थित रहे।

औषधियों की अधिक से अधिक उपलब्धता हो तथा उसकी बिक्री कर आय को बढ़ाएं- संयुक्त सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *