बाबा भैरवनाथ जी पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ मना 77 वां गणतंत्र दिवस

आजमगढ़ खास खबर

आजमगढ़। जिले के महाराजपुर अनवरगंज स्थित बाबा भैरवनाथ जी पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावक संघ सचिव गोविंद दुबे, विशाल उपाध्याय, विद्यालय प्रबंधक आलोक उपाध्याय, व्यवस्थापक हेमंत उपाध्याप, प्रिंसिपल रमाकर पाण्डेय, प्रिंसिपल बृजेश शर्मा ने झंडा फहराया। सभी ने राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के साथ तिरंगे को सलामी दी। देश की महान विभूतियों एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग देशभक्ति कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।व्यवस्थापक हेमंत उपाध्याय ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा संविधान हमें कर्तव्य अनुशासन और समानता का अधिकार देता है, हम सभी को लगन और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान प्रधान शिवानंद यादव, बबलू सिंह, बजरंगी गौड़, मनोज पाठक, संतोष मौर्या, श्रवण यादव, सत्य प्रकाश उपाध्याय, सखीचंद चौधरी, ममता पाण्डेय, प्रवेश उपाध्याय, आशुतोष उपाध्याय, पप्पू यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक गण, छात्र छात्राएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *