
रिपोर्ट: पद्माकर पाठक
आजमगढ़। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लाभार्थियों ने रोटरी क्लब का जताया आभार। बतादे की समाजसेवा के क्षेत्र में रोटरी क्लब कई वर्षों से लगातार समाज को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। ऐसे में जब रोटरी क्लब की कमान श्रेय ने संभाली तो उन्होंने असहाय उन मरीजों की सेवा करने का प्रण लिया जो मोतियाबिंद की बीमारी से जूझ रहे थे। जिसके क्रम में विगत दो दिन पूर्व रविवार को रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल और सचिव रवि शंकर प्रजापति के नेतृत्व में डीएवी डिग्री कॉलेज में निःशुल्क शिविर के माध्यम से 27 मरीजों को चिन्हित कर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के लिए रवाना किया गया था। जिसके बाद मंगलवार को जनपद वापसी पर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लाभार्थियों ने क्लब का आभार जताते हुए कहा कि इस सफलतापूर्वक ऑपरेशन में हमें पूरी तरह से निःशुल्क सेवाएं मिली। इसके लिए हम रोटरी क्लब की जितनी भी सराहना करे कम है। वही क्लब अध्यक्ष ने बताया कि पिछले कई वर्षों से हमारा क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत है जो आगे भी अपनी सेवाएं देता रहेगा।
