अध्यक्ष आलोक तो वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अजय हुए निर्विरोध निर्वाचित, दिलाई गई शपथ

आजमगढ़ शहर राजनीत

आजमगढ़। डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन का चुनाव अधिकारी एडवोकेट जय प्रकाश यादव के देखरेख में संपन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी के मुताबिक कुछ पदाधिकारियों की पर्चा वापसी से नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर आलोक रंजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अजय कुमार श्रीवास्तव -॥, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, मंत्री मनोज श्रीवास्तव, सहमंत्री प्रशासन सतीश जयसवार, सहमंत्री वित्त प्रदीप कुमार चौहान और मीडिया प्रभारी पद पर दीपक चौरसिया निर्वाचित हुए। पदेन कार्यकारिणी में जय प्रकाश यादव, अनूप कुमार विश्वकर्मा और सदस्य कार्यकारिणी मेंघनश्याम यादव, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, बृजेश यादव, विपिन सिंह, दीपक राय और कोषाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। समर्थकों ने उत्साह के साथ नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। इसी के साथ सभी निर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *