
रिपोर्ट: प्रशांत राय/ शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा के तत्वधान में नगर के बेलईसा स्थित रंगभूमि गार्डन में धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के द्वारा कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वही उनकी याद में एक जुलूस भी निकाला गया। जिसके बाद ठंड को देखते हुए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अवधेश शर्मा के नेतृत्व में मुख्य अतिथि के हाथों 200 जरूरतमंदो में कंबल बांटकर मदद पहुंचाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक डॉक्टर रामाश्रय शर्मा व संचालन प्रदेश सचिव एडवोकेट तारिक सलमानी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का विराट व्यक्तित्व एवं सामाजिक दर्शन किसी भी जाति दायरे से ऊपर था। उन्होंने आजीवन समाज के गरीब, दबे, कुचले, शोषित, वंचित व पीड़ितो के लिए संघर्ष किया। एडवोकेट अवधेश शर्मा ने कहा कि बिहार राज्य के दो दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कर्पूरी ठाकुर फार्मूला लागू कर इतिहास रचा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, रविकांत शर्मा, तारकेश्वर शर्मा, नंदलाल शर्मा, आलोक शर्मा, मुख्तार सलमानी, सुनीता शर्मा, डॉक्टर रमेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गुलाब शर्मा, प्रधान जैतू शर्मा, कतवारू शर्मा, दीनदयाल शर्मा, सामोधी शर्मा, अजय शर्मा, संतोष शर्मा, नन्हे शर्मा, चंद्रभान शर्मा, विजय शर्मा, जमालुद्दीन शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
