
आजमगढ़। राजपूत सेवा संगठन के तत्वधान में नगर के सरफुद्दीनपुर स्थित सिंहासिनी वाटिका में रविवार को परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बतौर अतिथि पहुंचे पूर्व विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह व रामाधीन सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से क्षत्रिय महापुरुषों के चित्र कर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। क्षत्रिय समाज के उत्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की वीरांगनाओं और महापुरुषों को नमन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से क्षत्रियों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक कर मजबूत अर्थव्यवस्था, सशक्त समाज और एकजुट करने का प्रयास किया गया। मुख्य अतिथि ने क्षत्रिय समाज को संगठित होने के साथ ही सीएम योगी की तारीफ किया।

क्षत्रिय समाज के उत्थान में आयोजित इस कार्यक्रम को पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह प्रतिनिधि शेर सिंह राणा, विधायक ओम प्रकाश सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश सिंह संचालन अरविंद सिंह ने किया। इस दौरान आलोक सिंह, वर्षम सिंह, देवनाथ सिंह, पवन सिंह, अजय सिंह, गौरव सिंह रघुवंशी, डॉक्टर योगेंद्र सिंह, डॉक्टर अभिषेक सिंह, दीनानाथ सिंह, रामजी सिंह, अनिल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, निगम सिंह, बलवंत, मनीष, राणा बलवीर सिंह, मनीष सिंह, वीरेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी राहुल सिंह धोनी सहित बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित रहे।
