
रिपोर्ट: पद्माकर पाठक/ शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़। किसानों के मसीहा रहे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल जिलाअध्यक्ष महमूद खां के नेतृत्व में शहर के कलेक्ट्रेक्ट स्थित रिक्शा स्टैंड पर गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में बतौर अतिथि पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष वसीम हैदर व अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान प्रभावित होकर अकमल आजमी ने पार्टी की सदस्यता लेते ही जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी साहब एक किसान हितैषी थे। उनके शासन काल में किसान को कभी भी खाद या पानी की किल्लत नही हुई, उन्होने किसानों को उनका मालिकाना हक दिलाया। प्रदेश सचिव धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि चौधरी साहब कहते थे कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहानों से होकर गुजरता है। इस दौरान प्रदेश कार्य सचिव सदस्य पतिराम यादव, मण्डल अध्यक्ष राममिलन चौहान, कलाम, मोतीन अहमद, मो अमजद, मो नौशाद, लाडिल उर्फ फिरोज, टीएन शास्त्री, मो साबिर, सन्तोष कुमार, मो शाहिद, मो अफजल, चन्द्रमोहन सिह आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में गोमाडीह लालगंज आजमगढ़ में पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की 123 वीं जयंती में धूमधाम से मनाई गई।उनके चित्र पर लोगों ने पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालगंज सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि चौधरी साहब ने जमीदारी समाप्त किया, चकबंदी चलाकर गरीबों के लिए आबादी की व्यवस्था किया नहीं तो जमीदार खेतों में निकलने नहीं देते थे। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि चौधरी साहब किसानों के लिए तमाम ऐतिहासिक कार्य किया जिससे लोगों को हक व अधिकार मिला आज भाजपा सरकार में किसानों की उपेक्षा हो रही है खेती घाटे का सौदा हो गई है। आंदोलन करने पर किसानों पर लाठियां चार्ज हो रही हैं उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। अवकाश प्राप्त सैनिकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया और उनकी स्मृति में गरीबों को कंबल वितरण किया गया। भोजपुरी गायकों को आयोजक हरिप्रसाद दुबे ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया संचालन जिला महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने किया। कार्यक्रम के आयोजक हरिप्रसाद दुबे ने सब के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, अजीत कुमार राव, शाहिद प्रधान, लईक अहमद, राज नारायन यादव, डॉ हरिराम सिंह यादव,विनीत राय, ओम प्रकाश राय, शरद यादव, अशोक चौहान, राम बदन कनौजिया, राजेश यादव, राजेश सरोज, इं.लालचंद यादव, कमलेश यादव गायक, गौरव यादव, द्रौपदी पांडेय,बबीता चौहान, इं. अभिषेक यादव,गुड्डी देवी आदि समाजवादी पार्टी के नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
