
आजमगढ़। बौखलाए विपक्षी मेरी छवि धूमिल करने की रच रहे साजिश, पुस्तैनी जमीन की जांच से मची है खलबली बोले समाजसेवी सब्बू, ग्राम प्रधान ने कहा है सज्जन पुरुष। विगत दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हुई थी। रविवार को उक्त वायरल वीडियो का खंडन करते हुए लोहरा निवासी समाजसेवी इफ्तेखार आलम उर्फ सब्बू पत्रकार ने बताया कि जमीनी विवाद को यह दूसरा रूप देने का प्रयास किया गया है। कहा कि ग्राम सभा में मेरी पुस्तैनी जमीन है, जब मेरे द्वारा उक्त जमीन की जांच के माध्यम से खोजबीन शुरू की गई तो विपक्षी बौखला उठे। अनर्गल बयानबाजी करके मुझे फर्जी फंसाने की साजिश रचने के प्रयास में जुट गए। मामले में लोहारा ग्रामप्रधान रशिला देवी ने बताया कि सब्बू एक सज्जन पुरुष है उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है।
