
आजमगढ़। पार्किंग नहीं तो चालान क्यों, उत्पीड़न के खिलाफ ऑटो रिक्शा चालकों ने आंदोलन का किया आह्वाहन। रविवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में ऑटो रिक्शा चालक समिति के तत्वधान में पार्किंग व चालान के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के विरुद्ध बैठक आहुत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृपा शंकर पाठक ने बताया कि आए दिन प्रशासन पार्किंग के बाहर आरोप लगा हम रिक्शा चालकों का भारी भरकर चालान कर रही है, चूंकि पूरे जिले भर में कही भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। आरटीओ विभाग द्वारा जिले में 48 केंद्र बनाए तो गए लेकिन विकसित नहीं किए गए। चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन का यह दमनात्मक रवैया कतई बर्दाश्त नहीं है, इस उत्पीड़न के विरुद्ध हम ऑटो रिक्शा चालक सड़को पर उतर आंदोलन तेज करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान वीरेंद्र यादव, छोटेलाल, मुकेश श्रीवास्तव, अनिल पटेल, कर्म खान, विंध्याचल शुक्ला, राम अवतार गौड़, कन्हैया सहित बड़ी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित रहे।
