वेदांता ग्रुप ने धूमधाम से मनाया दसवां वेदांता महोत्सव, कैंपिंग, ओथ टेकिंग और लैंप लाइटिंग सेरेमनी का हुआ आयोजन

आजमगढ़ शहर

रिपोर्ट: प्रशांत राय

आजमगढ़। शहर के लक्षीरामपुर स्थित वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस के प्रांगण में सोमवार को बड़े ही धूमधाम के साथ दसवां वेदांता महोत्सव आयोजित किया गया।

जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंडलायुक्त विवेक कुमार, विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ नन्हकू राम वर्मा, एसपी ग्रामीण चिराग जैन और वेदांता ग्रुप से चेयरमैन डॉ शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर आलोक जायसवाल व रित्विक जायसवाल के द्वारा मां सरस्वती व फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

जिसके बाद आए हुए अतिथियों का वेदांता ग्रुप ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदानकर स्वागत किया।

जहां ऑडोटोरियम हाल के उद्घाटन से नर्सिंग के विद्यार्थियों ने कांतारा, अघोरी, राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य, शिव तांडव, महाभारत, भूख, ऑपरेशन सिन्दूर, यमराज की अदालत, महिला क्रिकेट, सोशल मीडिया जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमो व नाट्य मंचन की न केवल शानदार प्रस्तुति दी बल्कि दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

जिसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नर्सिंग के विधार्थियों को शपथ दिलाई। मंच व शिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बीएससी, जीएनएम, एएनएम एवं पैरामेडिकल के विद्यार्थियों को क्रमशः मंडलायुक्त ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदानकर पुरस्कृत किया। इस दौरान वेदांता ग्रुप की तरफ से बलिया और गाजीपुर से आए स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षा और स्वास्थ्य की राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका, सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं: मंडलायुक्त

कहा कामयाबी के लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ धैर्य, अनुशासन और शहनशीलता जरूरी

मंडलायुक्त विवेक ने कहा कि यहां आने के बाद गर्व महसूस होता है चुकी समाज के विकास की रीढ़ शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही क्षेत्रों में वेदांता ग्रुप अपने काम को राम से जोड़कर अपनी महती भूमिका निभा रहा है।

चेयरमैन डॉक्टर शिशिर ने बताया कि किसी भी मरीज को ठीक करने में डॉक्टर्स की अपेक्षा नर्सेज का योगदान सराहनीय होता है।

डायरेक्टर विशाल ने बताया कि सन 2012 में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे कलाम के कर कमलों से वेदांता की नींव रखी गई। 2016 से वेदांता इस महोत्सव को विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के दृष्टि से आयोजित करता है। ताकि सम्मानित अतिथियों को देखकर विद्यार्थी बड़ी प्रतिस्पर्धा की तरफ प्रेरित हो सके।

इस दौरान अति विशिष्ट अतिथियों में एडीएम राहुल विश्वकर्मा, एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शुभम तोंदी, सीओ सदर आस्था जायसवाल, एसीएमओ अरविंद चौधरी, एसीएमओ अलिंद कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक राजीव मिश्रा, प्रयागराज से प्रोफेसर डॉ लाल चंद शुक्ल, भाजपा नेता मनोज यादव, संदीप सिंह सोनू, चंदन अग्रवाल, रुचि अग्रवाल, पूनम शुक्ला, लाल बहादुर त्यागी सहित शिक्षकगण व स्टाफ आदि उपस्थित रहे। प्रोफेसर डॉक्टर रीना पाण्डेय ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर अभय तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *