श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज व महिला महाविद्यालय में धूमधाम से मना 77 वा गणतंत्र दिवस

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। शहर स्थित श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज व श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय ने बड़े ही धूमधाम के साथ 77 वा गणतंत्र दिवस मनाया। सोमवार को संस्था अध्यक्ष प्रबंधक सुधीर अग्रवाल ने ध्वज फहराया। वही राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। संगीत की अध्यापिका अनीता यादव ने देशभक्ति गीत के माध्यम से शहीदों को दी श्रद्धांजलि तो छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुति की।

अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान की सफलता तभी संभव है जब हम सभी एक अच्छे नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे। अशोक अग्रवाल ने छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्वत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अपने अधिकारों और कर्तव्यों का निर्वहन कर हम अपने देश के संविधान को सफल बना सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ संगीता सिंह व प्रधानाचार्य निशा यादव ने उपस्थित सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रियंका सोनी ने किया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट के मंत्री एवं सदस्य गढ़ सहित इंटर कॉलेज व महाविद्यालय के समस्त छात्राएं, शिक्षकगढ़ व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *