लक्स समर रिटेलर मीट और मेले का आयोजन, व्यापारियों में दिखा उत्साह

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। रिपब्लिक डे के अवसर पर सोमवार लक्स समर रिटेलर मीट और मेले का आयोजन श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में पंकज होजरी के द्वारा किया गया। जहां कार्यक्रम का शुभारंभ फर्म के ऑनर सुरेश चंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, शशि भूषण अग्रवाल, अनूप अग्रवाल व मनीष रतन अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से श्रीनाथजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। जिसके बाद महाविद्यालय के सभागार में आयोजित लक्स प्रोडक्ट मेले में जिले भर से व्यापारियों का हुजूम उमड़ पड़ा। जिसमें व्यापारियों को कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए नए नए प्रोडक्ट की जानकारी प्रदान की गई। इस मेले की शाम देश के नाम एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ अंशु अग्रवाल, डॉक्टर सिमरन अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल और वैष्णवी अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन से हुआ। जिसके बाद पूरा प्रांगण गीत संगीत और नृत्य से देशभक्ति में डूब गया। दर्शकों ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुति की जमकर सराहना की। कार्यकम के अंत में फर्म के ऑनर ने सभी का आभार प्रकट किया।इस दौरान अतुल कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, गगन अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अभिलाष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, जिला महिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर विनय सिंह, वैभव अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, आर्यस अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, संचित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *