
आजमगढ़। 26 जनवरी की रात अंतर्राज्यीय शराब तस्करों से हुई मुठभेड़, एक को लगी गोली, दो पुलिस के शिकंजे में, गाड़ी सहित 10 लाख कीमत के अवैद्य शराब बरामद। बता दे कि 26 जनवरी की रात अवधि शराब बिहार जाने की सूचना मिलते ही जहानागंज पुलिस हरकत में आ गई। भुजही मोड़ पर बैरियर डालकर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर में एक संदिग्ध बिहार नंबर प्लेट लगी हुई लोडर गाड़ी सामने से आती हुई दिखी तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।रुकने की बजाय गाड़ी बैरियर को टक्कर मारते हुए चिरैयाकोट की तरफ भागने लगी। पुलिस ने भी गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी आगे जाकर लंगड़ा बाबा मैदान में रखे ईंटों के ढेर में जा फंसी, इधर पुलिस ने भी मौका देखकर गाड़ी को घेर लिया। खुद को फंसता देख गाड़ी में बैठे दोनों अभियुक्तों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दाहिने पैर में गोली लगने से एक अभियुक्त कुंदन घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कुंदन और रंजन दोनों ही बिहार राज्य के छपरा जिले के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचा, दो कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी लोडर गाड़ी, 10 लाख कीमत के विभिन्न ब्रांड की कुल 60 पेटी में लगभग 518 लीटर अवैद्य शराब बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक ये अभियुक्त शराबबंदी के चलते उत्तर प्रदेश से अवैद्य शराब खरीदकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचा करते थे।
