
महाराष्ट्र। डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान हादसे का शिकार, इस हादसे में अजित पवार का निधन। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब पवार का प्लेन पुणे के बारामती इलाके में लैंड कर रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह 9 बजे के करीब बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करते समय प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह क्रैश-लैंड हो गया। जानकारी के मुताबिक अजित पवार अपने निजी विमान से आज चार ज़रूरी पब्लिक मीटिंग्स में शामिल होने के लिए बारामती के लिए रवाना हुए। प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हो गया।हादसे में घायल हुए लोगों को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन कोई भी इस हादसे में बच नहीं पाया। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई है, प्लेन मुंबई से उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही हादसे का शिकार हो गया। DGCA के अनुसार, अजित पवार के साथ दो लोग और 2 क्रू मेंबर भी प्लेन में थे।
