ए डी ए में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में समाजसेवी गोविंद दुबे समर्थकों संग बैठे धरने पर

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। विकास प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में समाजसेवी गोविंद दुबे समर्थकों संग गुरुवार को अम्बेडकर पार्क में बैठे धरने पर। दोषी भ्रष्टाचारियो पर हो सख्त कार्रवाई, कि संदिग्ध मामलों में निष्पक्ष जांच की मांग। नहीं तो अभी है सांकेतिक आगे बढ़े आंदोलन की दे दी चेतावनी।धरना दे रहे समाजसेवी गोविंद दुबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि आजमगढ़ विकास प्राधिकरण में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और अवैध निर्माण को संरक्षण नोटिस दबाव एडीए की कार्यशैली बन गई है।भू-उपयोग परिवर्तन, नक्शा पास कराने, अवैध निर्माण संरक्षण तथा नियमों के खुले उल्लंघन से आम नागरिकों का विश्वास लगातार टूट रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी से हमारी मांग है कि सभी संदिग्ध कार्यों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच कराई जाए। दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो।नक्शा स्वीकृति एवं निर्माण संबंधी प्रक्रिया को पारदर्शी और ऑनलाइन और ट्रैक योग्य बनाया जाए। आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसके बाद भी जिला प्रशासन नहीं जागा तो आगे हम बढ़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *