
आजमगढ़। नगर के लक्षीरामपुर स्थित वेदांता हॉस्पिटल के प्रांगण में 77वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर चेयरमैन डॉक्टर शिशिर जायसवाल, डायरेक्टर विशाल जायसवाल, महाप्रधान पप्पू यादव, मानवाधिकार प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर त्यागी, प्रधान श्रीचंद्र मौर्या ने झंडा फहराया। सभी ने राष्ट्रगान और वन्देमातरम के साथ तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम संचालक प्रधानाचार्य रीना पाण्डेय के द्वारा अतिथियों को फ्लावर पॉट प्रदान कर स्वागत किया गया। जिसके बाद प्रदेश में क्यूसीआई दर्जा ए प्राप्त मेंटर इंस्टीट्यूट वेदांता स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडीकल साइंस के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो देशभक्ति गीत, संगीत और भाषण की शानदार पेशकश देकर महापुरुषों को नमन किया।

सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डायरेक्टर विशाल ने नर्सिंग के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान हमें कर्तव्य अनुशासन और समानता का अधिकार देता है, हमें लगन और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान विद्यालय के समस्त शिक्षक गण व स्टाफ उपस्थित रहे।
