गुजरात में आजमगढ़ के विकास ने लहराया परचम, सिनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मारी बाजी

Sports

आजमगढ़। गुजरात के अहमदाबाद में 12 दिसम्बर से 14 दिसंबर तक आयोजित सिनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद के मूल निवासी विकास यादव ने 74 किग्रा भार वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया विकास यादव की इस उपलब्धि से जनपद के समस्त कुश्ती प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विकास यादव पुत्र दिनेश यादव ग्राम सभा चकवारा के मूल निवासी हैं। इनकी प्रारंभिक प्रशिक्षण गनेश यादव तथा स्व शारदा गुरु के नेतृत्व में गांव पर ही प्रारंभ किए थे 2015 मे स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर में प्रशिक्षण लेते हुए फौज में भर्ती हुए तथा फौज में भी कुश्ती का प्रशिक्षण लेते रहे गनेश यादव ने बताया कि इस उपलब्धि में यशवंत सिंह उर्फ गप्पू का भी भरपूर सहयोग मिलता रहता है। विकास यादव वर्तमान समय में 2023 से फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करते हुए पुणे सेंटर में कुश्ती का प्रशिक्षण ले रहे हैं।भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक/संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को इसी तरह अवसर मिले तो ग्रामीण क्षेत्रों से असीम संभावनाएं हैं। बधाई देने वाले जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, रामदयाल यादव, विजय शंकर यादव, अरविंद यादव, संतोष रामफेर यादव, जवाहिर यादव, अवधेश यादव, रामफल, मनीष, बुझारत यादव तथा समस्त सम्मानित खिलाड़ी एवं कुश्ती प्रेमियों ने बधाई देते हुए और आगे की सफलता की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *