
जनता का विश्वास ही हमारा संबल: सुजीतआजमगढ़। लगातार पिछले 12 वर्षों से जनपदवासियों में अपनी गुणवत्ता और भरोसा को कायम रखने वाले फैमिली बाजार ने जनता को और सहूलियत प्रदान करते हुए शहर के बिलरियागंज रोड स्थित हिरापट्टी में अपनी तीसरी शाखा खोल दी। रविवार को जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने फीता काटकर किया है। दुकान के प्रोपराइटर सुजीत सिंह को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि जनता के बीच फैमिली बाजार पिछले 12 सालों से अपना भरोसा बनाए रखा है।वही खरीदारी करने पहुंचे फैमिली बाजार के पुराने ग्राहक उपेंद्र दत्त शुक्ला ने कहा कि अब क्षेत्र की जनता को एक ही छत के नीचे रोजमर्रा के सारे सामान आसानी से उचित दर पर मिल जायेंगे।बाजार के प्रोपराइट ने बताया कि हमारी पहली ब्रांच ठंडी सड़क, दूसरी हरिबंशपुर और जनता की मांग पर हमने यह तीसरी शाखा हीरापट्टी में खोल दी। यहां भी हम जनता की सेवा में किराना के समान बिस्किट नमकीन, आटा, दाल, चावल,रेडीमेड कपड़ा, जूता, चप्पल,ए टू जेड समान आपको दे रहे है।इस दौरान श्रेयांश सिंह, घनश्याम सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ल, अरिदमन सिंह पहलवान, राणा विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
