
खेल से होता है खिलाड़ियों में अनुशासन का विकास : अमरजीतआजमगढ़। निजामाबाद के तेलीपुर तिग्गीपुरनस्थित एस एम पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक पंकज कुमार के नेतृत्व में वार्षिकोत्सव एवं खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई।कबड्डी बालक वर्ग में भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद व भगत सिंह खेल अकादमी अमौड़ा मुहम्मदपुर के बीच रोचक मुकाबला हुआ।जिसमें भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद 42 अंको के साथ प्रथम तथा भगत सिंह खेल अकादमी मुहम्मदपुर अमौडा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।इसी क्रम में बालिका वर्ग में भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद 32 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा 25 अंक प्राप्त कर भगत सिंह खेल अकादमी अमौडा मोहीउद्दीनपुर मुहम्मदपुर द्वितीय स्थान पर रही।बहुत ही संघर्षपूर्ण मुकाबले के साथ खेल कार्यक्रम के समापन कर्ता भगत सिंह खेल अकादमी संस्थापक संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनो के द्वारा ही ग्रामीण क्षेत्र की दबी हुई प्रतिभाओं दिखाने का अवसर मिलता है।विजेता खिलाड़ियों को मेडल व इनामी पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।अभिनव पब्लिक स्कूल अमौडा एवं भगत सिंह खेल अकादमी मुहम्मदपुर के संचालक अरविंद यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेल से जुड़ने पर खिलाड़ियों का शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास होता है।कार्यक्रम का संचालन मेवालाल तथा निर्णायक की भूमिका में नितिन गुप्ता रहे। इस अवसर पर संतोष अरविंद चन्द्र देव, जयचंद, राजन, राकेश, राजकमल, अनामिका, शालिनी, मनीषा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
