समाज को एक नई दशा और दिशा देना का काम करता है शिक्षक: वेद प्रकाश राय

आजमगढ़ शहर

रिपोर्ट प्रशान्त राय

आजमगढ़। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वधान में ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन के भोला सभागार में संयुक्त सचिव का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वेद प्रकाश राय संयुक्त सचिव, बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश और संदीप राय डाइट प्रवक्ता मऊ का संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि वेद प्रकाश राय ने कहा कि शिक्षा सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, सरकार की मनसा है सबको शिक्षा बेहतर शिक्षा मिले। वास्तव में शिक्षक ईमानदारी से हमेशा समाज को एक नई दशा और दिशा देना का काम करता है। इस दौरान उमाशंकर सिंह, मंजू लता राय, राजेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार राय, यशवंत सिंह, राजेश सिंह, उपेन्द्र दत्त शुक्ल, अनिल सिंह, डॉ चंद्रभान सिंह, अजय सिंह, केदारनाथ वर्मा, अवधराज सिंह, कंचन मौर्य, हरेंद्र यादव, गुलाब यादव, दिनेश सिंह, नीरज सिंह, रणंजय सिंह, कृपा शंकर राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *