ग्रासेरी के समानों संग फैमिली डी मार्ट ने की इंट्री, गुणवत्ता के साथ रखा ग्राहकों के जेब का भरपूर ख्याल

Food आजमगढ़ शहर

रिपोर्ट: पद्माकर पाठक/ शैलेन्द्र शर्मा

आजमगढ़। मंगलवार को शहर के सिधारी क्षेत्र स्थित हरबंशपुर में अब ग्रासेरी के समानों संग नई शाप डी मार्ट का भव्य शुभारंभ हुआ। वही जब मार्ट में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को एक ही छत के नीचे रोजमर्रा के सारे सामान आसानी से उचित दर पर मिले तो ग्राहक दुकान के प्रोपराइटर पूर्व सभासद धीरज और मोहम्मद शाकिब को शुभकामनाएं देते हुए आभार प्रकट करते नज़र आए।प्रोपराइटर ने बताया कि क्षेत्र कि जनता कि सुविधाओं को ध्यान में रखकर गुणवत्ता युक्त किफायती दरों में हमारे यहां ग्रोसरी की सारी रेंज उपलब्ध है।

फैमिली डी मार्ट में चावल, आटा, दाल, दूध, दही, पनीर, तेल और मसाले, चीनी, नमक, चाय, कॉफी, पास्ता, सॉस, बिस्कुट, चिप्स, नमकीन और सर्फ साबुन, हार्पिक जैसी ए टू जेड रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने वाले सामान आसानी से मिल जाएंगे। कहा कि डी मार्ट में संपूर्ण रेंज उपलब्ध होने से अब शहरवासी काफी राहत महसूस कर रहे है। इस दौरान कमलदेव प्रसाद, अजय यादव, श्वेता पाण्डेय, आफिफा नाज, स्नेहा यादव, खुशी भारती आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *