
रिपोर्ट: शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़। 31 दिसंबर बुधवार की भोर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित/इनामिया अभियुक्तों एवं वारण्टियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सरायमीर के थाना प्रभारी प्र0नि0 निहार नन्दन कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटना में वांछित 10,000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त लालमन यादव पुत्र श्यामलाल यादव नन्दांव बाजार की ओर से सरायमीर की तरफ आ रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ नरदह पुलिया के पास घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात नन्दांव की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस बल द्वारा टॉर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्त द्वारा भागने का प्रयास किया गया, किन्तु अभियुक्त द्वारा स्वयं को घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त लालमन यादव पुत्र श्यामलाल यादव, निवासी – भक्तिन का पूरा सरैया, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या।जो 10,000/- रुपये का घोषित इनामिया अभियुक्त है।घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, ₹540/- रुपये नगद बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त लालमन यादव द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह अपने साथी अवनीश तिवारी पुत्र हरिनारायण तिवारी निवासी ग्राम दौलताबाद, थाना जहानगंज के साथ मिलकर मार्च माह में थाना सरायमीर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रसूलपुर में लगे एक मोबाइल टावर से बैटरियों की चोरी किया था।पूर्व की घटना का विवरण के सम्बन्ध में 06.03.2025 को वादी की तहरीर पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 – 86/25, धारा – 305, 331(4) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग पंजीकृत होने के उपरान्त अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा प्रयास किये जा रहे थे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 10,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
