
आजमगढ़। हौसला बुलंद चोरों ने कड़ाके की ठंड का फायदा उठा मोबाइल की दुकान में बोला धावा, स्मार्टफोन और टैबलेट पर हाथ साफ, जब दुकान खुली तो मचा हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुटी पुलिस। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मातबरगंज की घटना।बतादे की शहर कोतवाली के एलवल पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर बीती रात चोरों ने शहर के प्रसिद्ध मनोज कन्हैया मोबाइल के नए शोरूम में छत के सहारे घुसकर करीब 25 नए ब्रांडेड स्मार्टफोन और कुछ नए टैबलेट चुरा लिए। गुरुवार को दिन में जब दुकान खुली तब घटना का पता चला पाया। दुकान के मालिक मनोज कुमार ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाले में जुट गई।
