जमीन की दोहरी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़ क्राइम

आज़मगढ़। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा जमीन की दोहरी रजिस्ट्री कर धोखाधड़ी किए जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।बतादे कि श्री चन्द पाल पुत्र मनिराम पाल, निवासी ग्राम बैठोली, पोस्ट शाहगढ़, जनपद आज़मगढ़ द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 4.03.2025 को अतवारू राजभर पुत्र किशोरी राजभर, निवासी ग्राम बेलहरा, पोस्ट सठियांव, जनपद आज़मगढ़ द्वारा अपनी जमीन 3 बिस्सा 7 कड़ी की रजिस्ट्री वादी के पक्ष में की गई थी, जिस पर वादी का कब्जा भी हो गया था। बाद में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त जमीन पूर्व में राधिका पत्नी रामबदन यादव के नाम भी रजिस्ट्री की जा चुकी थी, जिसकी जानकारी वादी को नहीं दी गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।विवेचना के क्रम में सोमवार को मुखबिर की सूचना पर मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त अतवारू राजभर पुत्र किशोरी राजभर को खोजिया चट्टी बेलहरा तिराहा, थाना मुबारकपुर से गिरफ्तार कर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *