
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के धारवारा गांव में मंडई जलाने की घटना में एसआई शिवम त्यागी और महिला आरक्षी नीलम चौहान ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में लोदई, जयहिन्द यादव, सुनील यादव तथा रामचन्द्र यादव की पत्नी लालमती जो धरवारा के रहने वाले है। गांव निवासिनी पीड़िता शीला ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि धमकी दे रहे दबंगों ने उसकी मंडई फूंक दी जिसमें रखा भूषा और लकड़ी जलकर खाक हो गया था।
