गरीब व असहायों का सहारा बने समाजसेवी श्रवण, भीषण ठंड में कम्बल वितरित कर पहुंचाई मदद

आजमगढ़ खास खबर

रिपोर्ट पद्माकर पाठक

आजमगढ़। कड़ाके की पड़ रही इस भीषण ठंड और शीतलहर ने लोगों का पूरा जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पूरा जनमानस ठंड से बचाव को लेकर तमाम उपाय करते नजर आ रहे है। वहीं ऐसे में गरीब, असहाय और बेसहारों व जरूरतमंदों का सहारा बन लगातार लोगों की मदद करने वाले समाजसेवी व सपा मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव खड़े नजर आए। अपनी इसी समाजसेवा की कड़ी में श्रवण कुमार यादव ने अपने साथियों संग मेहनगर विधान सभा के ग्राम इनवाल स्थित सीएससी भवन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे गरीब, असहाय और बेसहारों व जरूरतमंदों को कम्बल प्रदान कर उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्षों से लगातार वह ठंड के मौसम में कम्बल वितरण करते आ रहे है। कहा कि मैं हमेशा गरीब, असहाय और बेसहारों व जरूरतमंदों की मदद को तैयार रहता हूँ आगे भी इनकी मदद करता रहूंगा। इस दौरान अरविंद कुमार, मनोज कुमार, विजय बहादुर, अजित उर्फ छोटू, उमा राम, अच्छेलाल यादव, हीरालाल यादव, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *