
रिपोर्ट: पद्माकर पाठक
आजमगढ़। जनपद में 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित होने जा रहे आज़मगढ़ महोत्सव की व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे महोत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सके।
