
रिपोर्ट: शैलेन्द्र शर्मा
आजमगढ़। जनपद में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित आजमगढ़ महोत्सव के दृष्टिगत नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु प्रतिदिन सायं 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक रूट डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी—रूट डायवर्जन विवरण:- पहाड़पुर तिराहा से जिला अस्पताल आजमगढ़ की ओर जाने वाले सभी तीन पहिया / चार पहिया एवं अन्य वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।*वैकल्पिक मार्ग:-* पाण्डेय बाजार → करतालपुर → सदर अस्पताल / भवरनाथ चौराहा सदर अस्पताल से पालिटेक्निक / पहाड़पुर की ओर आने वाले सभी तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।*वैकल्पिक मार्ग:-* पाण्डेय बाजार → करतालपुर → गंतव्य हर्रा की चुंगी से पालिटेक्निक होते हुए पहाड़पुर की ओर आने वाले सभी तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।*वैकल्पिक मार्ग:-* टेढ़िया मस्जिद होते हुए गंतव्य बिलरिया की चुंगी से पालिटेक्निक (पीछे वाले गेट) की ओर किसी भी तीन पहिया / चार पहिया वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।*वैकल्पिक मार्ग:-* सदर → कोट चौराहा → गंतव्य हरिऔध तिराहा से पालिटेक्निक (पीछे वाले गेट) की ओर सभी तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।सभी वाहन चालकों निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस को सहयोग प्रदान करें।
