
आजमगढ़। कंधरापुर स्थित सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल में आयोजित विंटर कार्निवल में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसपी सिटी मधुबन सिंह विशिष्ट अतिथि श्रम आयुक्त राजीव कुमार सिंह, सीओ सिटी शुभम तोंदी, सीओ सदर आस्था जायसवाल के द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।आए हुए अतिथियों का विद्यालय के चेयरमैन आलोक जायसवाल, रित्विक जायसवाल ने स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

जिसके बाद रंग बिरंगे पारंपरिक पोशाकों में विद्यालय के बच्चों ने मंच पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को शास्त्रीय संगीत और भांगड़ा, गरबा, कथक जैसे लोक नृत्य के माध्यम से पेशकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान उत्सव में लगे मिकी माउस झूलो और लजीज व्यंजनों के स्टाल पर बच्चो के साथ अभिभावक भी लुत्फ उठाते नजर आए। आए हुए अतिथियों ने बच्चों के प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इनकी प्रस्तुति कबीले तारीफ है। विद्यालय के चेयरमैन ने बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि बच्चे हर क्षेत्र में विकास करे। वही विद्यालय की प्रिंसिपल सुजैन एट्टी ने कहा कि आज के बदलते भारत की थीम पर यह आयोजन हुआ। इस तरह के आयोजनों से बच्चो में आत्मविश्वास और एकता की भावना जागृत होती है। कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों एवं अभिवावकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉक्टर मनीष त्रिपाठी, गरिमा बरनवाल, प्रतीक, राज आदि मौजूद रहे।
