भू माफियों का के खिलाफ भाजपा नेताओं ने खोला मोर्च, सरकारी भूमि से कब्जा हटाने की मांग

आजमगढ़ शहर

रिपोर्ट: पद्माकर पाठक

सार्वजनिक भूमि पर भूमाफियाओं कि टेढ़ी नजर, हो रहे अवैद्य कब्जे के विरुद्ध भाजपाइयों ने खोला मोर्चा, ज्ञापन सौंप डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग, एसडीएम पर लगाया गंभीर आरोप।सोमवार को कलेक्ट्रेक्ट पहुंचे भाजपा के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा किए जा रहे अवैद्य कब्जे को हटाए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त का कहना था कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुकेरीगंज में एक बेशकीमती सार्वजनिक भूमि है।आरोप है कि जिसे गुंडे बदमाशों के बल पर भू माफियाओं द्वारा तहसील व पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से कब्जा किया जा रहा है। जब इस मामले की शिकायत समाधान दिवस पर की गई तो पैमाईश करवाने की बजाय खुद एसडीएम उल्टा चोर कोतवाल को डांटने जैसी कहावत को चरितार्थ करने लग गए।ऐसे में हमारी मांग है कि जनहित में बंजर व सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाएं। इस दौरान सुधीर गुप्ता, विशाल श्रीवास्तव, मनोज कुमार जयसवाल, मोनू, सत्येंद्र राय, आदर्श श्रीवास्तव, वीरेंद्र सोनकर, अनिल सोनकर, मृगांक शेखर सिंहा, अवनीश चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *