दर्दनाक सड़क हादसे ने एक साथ दो घरों के बुझाए चिराग, परिजनों में भी कोहराम,

आजमगढ़ क्राइम

रिपोर्ट: पद्माकर पाठक/ शैलेन्द्र शर्मा

आजमगढ़। रविवार की देर रात गंभीरपुर बाजार में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया जब एक ट्रेलर और बाइक की जोरदार टक्कर में दो दोस्तो की जान चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों का सिर धड़ से अलग होकर दूर छटक गया। घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन व परिजन घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। मृतकों में एक युवक की पहचान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा पूर्व प्रधान संतोष यादव गुड्डू और दूसरे की बरदह थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी संदीप यादव के रूप में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *