सड़क पर उतरे अधिवक्ता जिलाधिकारी के खिलाफ की नारेबाजी

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। सोमवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सड़क पर उतर कर जिलाधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हम कर नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद कुमार पाठक का कहना था कि जिलाधिकारी द्वारा सरकार में गुडविल बनाने के चक्कर में लगातार वादों के निस्तारण को ज्यादा संख्या में खारिज कर दिया जा रहा है। वादकारियों की कोई बात नहीं सुनी जा रही है। जिससे किसी भी पीढ़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा। नए वाद को न लेना और किसी भी पुराने मामले को शासन के दबाव में ज्यादा से ज्यादा निस्तारण के चक्कर में बिना गुणवत्ता के निस्तारित करना उन वादकारियों के साथ ना इंसाफी है। उन्होंने कहा कि डीएम का ये रवैया अगर नहीं बदला तो हम अधिवक्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना भी देंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *