कोडिंग कफ़ सिरप में आजमगढ़ में पहला मुकदमा दर्ज आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़ क्राइम आजमगढ़ खास खबर आजमगढ़ शहर

कोडिंग कफ सिरप के मामले में आजमगढ़ में भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा की तहरीर पर दीदारगंज थाने की पुलिस ने जेठारी नर्वे निवासी बीपेंद्र सिंह पुत्र अशोक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोडिंग कफ सिरप की खरीद बिक्री का रिकॉर्ड नहीं देने पर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर सीमा वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के जेठारी नर्वे निवासी बीपेंद्र सिंह की मार्टिनगंज के बनगांव में ए एस फार्मा के नाम से मेडिकल स्टोर है। उन्होंने आजमगढ़ की दो, बस्ती की तीन और जौनपुर की एक फर्म से कोडिंग कफ़ सिरप की कुल 3 लाख 28 हजार बोतल खरीदी थी। 28 नवंबर को निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिली थी। पूछताछ के दौरान मकान मालिक ने बताया कि 1 साल पहले ही वह दुकान छोड़ चुका है। इस पर उसके घर गए। वहां भी वह नहीं मिला। कई बार फोन किया गया। लेकिन रिसीव नहीं हुआ। व्हाट्सएप नंबर और ईमेल के जरिए भी खरीद बिक्री का विवरण मांगा गया। लेकिन कोई उपलब्ध नहीं कराया गया। जीएसटी विवरण अकाउंट नहीं उपलब्ध कराया गया। ऐसे में कफ सिरप के दुरुपयोग की आशंका है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया की ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। विवेचना की जा रही है आरोपी की तलाश जारी है। फर्जी कफ़ सिरप में मामले में अन्य लोगों के कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *