
आजमगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्ष-2025 के तहत जिले के आठ लाख, 775 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सत्यापन कार्य पूरा नौ दिसंबर तक हो गया है।
जनपद के 22 विकास खंडों में दो लाख, 71 हजार, 402 संभावित डुप्लीकेट मतदाओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इस कार्य में सभी 22 ब्लाकों का शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। राज्य निर्वाचन आयोेग के पोर्टल पर सत्यापन के बाद फीडिंग के आंकड़ों के अनुसार 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
एसआईआर के साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की भी तैयारी चल रही है। जिसमें बीएलओ के माध्यम से सूची का सत्यापन कराया गया। जिसमें कुल पांच लाख, 29 हजार, 233 वैध मतदाता मिले हैं। जबकि दो लाख, 71 हजार, 202 डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इन वोटरों की सत्यापन रिपोर्ट अपलोड होने के बाद वैध और डुप्लीकेट मतदाताओं की संख्या स्पष्ट हो गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय/नगरीय निकाय राजाराम वर्मा ने बेताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जो सूची उपलब्ध कराई गई थी, उसका सत्यापन पूरा हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
