HMPS वार्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, साइंस और टेक्नोलॉजी का दिखा जलवा

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़ शहर के करतालपुर बायपास स्थित HMPS हरिश्चन्द्र मिश्र पब्लिक स्कूल, में वार्षिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘सिनेक्स’ के अंतर्गत विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, विज्ञान, गणित सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, पर्यावरण, कला एवं भाषा विषयों से संबंधित विभिन्न नवाचार पूर्ण मॉडल, प्रोजेक्ट और प्रयोगों की शानदार प्रस्तुतियां प्रदर्शित की।इस प्रदर्शनी का मुख्य केंद्र एरोमॉडलिंग एवं ह्यूमनॉइड रोबोट रहा। रिमोट से हवा में उड़ने वाले छोटे विमानों यानी ड्रोन द्वारा अतिथियों पर पुष्प वर्षा ने सभी का मन मोह लिया।जहां बतौर मुख्य अतिथि गृह सचिव IAS अटल कुमार राय के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आए हुए सभी अतिथियों, अभिवावकों ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए सभी विषयों के प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनके ज्ञान, प्रस्तुति कौशल एवं रचनात्मकता की सराहना की।इस दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनमें भारत के विभिन्न क्षेत्रों के पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और थीम आधारित प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं। अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों में तकनीकी नवाचार वैज्ञानिक सोच और उनकी कला प्रस्तुति की खुलकर प्रशंसा की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘स्कूल प्रदर्शनी छात्रों की रचनात्मकता और तकनीकि प्रयोग का उत्कृष्ट मंच है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करता है।ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास करते हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की तरफ से प्रधानाचार्या ज्योति रिछारिया ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी विद्यार्थियों अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *