
आजमगढ़। एक शाम राधा रानी के नाम, भक्ति और प्रेम की बही अविरल धारा, बरसाने की लाडली ने भजनों का ऐसा चलाया बाण की जमकर झूमे भक्त, खेली फूलों की होली। गौरतलब है कि श्री लाला जगरनाथ प्रसाद मुकुंदलाल अग्रवाल चैरिटेबुल न्यास के तत्वधान में शहर के चौक स्थित श्री बिहारी जी मंदिर में मंत्री गोपाल दास अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार की शाम राधा रानी के नाम करते हुए भजन संध्या एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें बरसाने से आई कथावाचक लाडली जी ने राधा रानी के एक से बढ़कर एक मधुर भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि श्रोतागण झूमने पर विवश हो उठे, इसके बाद भक्तों ने जमकर ऐसी फूलों की होली खेली की पूरा प्रांगण गुलाब की खुशबू से सुगंधित हो उठा। आरती प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

जिसके बाद आयोजित भंडारे में प्रसाद पाने श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कथावाचक लाडली ने बताया कि इस पूरे संसार में ईश्वर के प्रति निस्वार्थ प्रेम ही कल्याण का एकमात्र मार्ग है। संत प्रसाद अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, वल्लभ दास अग्रवाल, रमेश चंद अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, अमरनाथ अग्रवाल, हेमराज अग्रवाल, राज कृष्ण दास अग्रवाल, अजय सर्राफ, अभिषेक गुप्ता सहित बड़ी संख्या ने भक्तगण शामिल हुए।
