
आजमगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई अमीन सुरेश उपाध्याय की मौत से संग्रह आमीन संघ में आक्रोश, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, कहां प्रशासन की लापरवाही के चलते हुआ हादसा, विभाग में अनुसेवको की नियुक्ति व्यर्थ।बतादे कि संग्रह आमीन संघ के तत्वधान में बुधवार को उपाध्यक्ष शशिकांत वर्मा के नेतृत्व में अमीनो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।आरोप है कि सदर तहसील में संग्रह अमीन पद पर तैनात सुरेश उपाध्याय के लापता होने की सूचना शासन प्रशासन को दी गई थी। कही न कही प्रशासन की लापरवाही के चलते उनकी हत्या की गई। संघ ने प्रशासन से तत्काल अमीन सुरेश के हत्यारों के गिरफ्तारी और अमीनो के साथ अनुसेवकों के नियुक्ति की मांग की।
