
आजमगढ़। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजनांतर्गत शनिवार को शिक्षा क्षेत्र महराजगंज अंतर्गत शेरपुर महवी स्थित प्राथमिक विद्यालय में दो लाख की धनराशि से बच्चो के लिए फर्नीचर व टाइल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन से हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रधानाचार्य राकेश सिंह, उपेंद्र दत्त शुक्ल व शिक्षकगणों द्वारा एमएलसी विजय बहादुर पाठक और विशिष्ट अतिथि विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सुशील सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशानुरूप इन प्राथमिक विद्यालयो की दशा सुधारने के क्रम में एक प्रयास मात्र है। चूंकि जन प्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी प्राथमिकताओं में भी शामिल है। पिछले सात वर्षों में अपनी क्षेत्र विकास निधि से अब तक 55 प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प कर चुका हुं ताकि बच्चो को अच्छी शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज बहादुर त्रिपाठी संचालन डॉक्टर राजेश सिंह ने किया। इस दौरान शशिकला द्विवेदी, सरिता तिवारी, श्वेता सिंह परमार, निधि राय, किरण यादव, पुष्पा तिवारी, हरीश पाठक, विनोद उपाध्याय, जितेंद्र त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह, राकेश सिंह, मनोज मौर्या, संतोष सिंह, शिवराज सिंह, ओंकार मिश्रा, शैलेन्द्र त्रिपाठी, अवनीश मिश्र, पंकज कुमार दुबे, राकेश तिवारी, गोपाल शुक्ला, राम सागर सिंह सहित छात्र छात्राएं, शिक्षक व सहायक उपस्थित रहे।
