
आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना तरवां और थाना देवगांव में पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गोकशी व गैगेस्टर से सम्बन्धित 02 शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा, कारतूस व बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। तरवां क्षेत्र में रात्रि में थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र, वांछित वारंटी अभियुक्तों की तलाश एवं संदिग्ध व्यक्तिवाहन चेकिंग की जा रही थी।•चेकिंग के दौरान पकड़ी मोड़ से लगभग 300 मीटर आगे पकड़ीकला मार्ग पर एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती हुई दिखाई दी। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया गया, जिस पर चालक अचानक दिशा बदलकर भागने का प्रयास करने लगा और फिसलकर गिर पड़ा। गिरने के पश्चात अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष द्वारा 01 राउंड फायर किया गया, जिससे अभियुक्त घायल हो गया। इसी दौरान अभियुक्त का एक अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर खेतों की ओर फरार हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान एकरार पुत्र फिरोज, निवासी कस्बा देवगांव, थाना देवगांव, उम्र लगभग 24 वर्ष, को पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध असलहा, कारतूस व बिना नम्बर प्लेट की बाइक, पिकअप बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त एकरार पुत्र फिरोज अपने अन्य साथियों के साथ संगठित रूप से पशु चोरी व गौकशी की घटनाओं को अंजाम देता था। यह गिरोह रात्रि के समय ग्रामीण व अर्द्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पशुओं की रेकी करता था तथा अवसर पाकर पशुओं की चोरी करता था। चोरी के पशुओं को एकांत स्थानों पर ले जाकर अवैध रूप से काटकर उनका मांस बेचने की योजना बनाता था।पुलिस की चेकिंग अथवा गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त अपने पास अवैध असलहा रखता था तथा पकड़े जाने की स्थिति में पुलिस पर फायरिंग कर फरार होने का प्रयास करता था। घटना के समय भी अभियुक्त अपने साथी के साथ चोरी की फिराक में था और पुलिस चेकिंग के दौरान जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। यहां सेहासिम पुत्र मुख्तार निवासी मुहम्मदपुर थाना गम्भीरपुर फरार हो गए।
