सेवानिवृत्ति पर क्षेत्रीय मंत्री पीएन सिंह को रोडवेज कर्मियों ने सम्मानित कर दी भावभीनी बिदाई

आजमगढ़ शहर

आजमगढ़। क्षेत्रीय सम्मेलन में सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करते हुए क्षेत्रीय मंत्री पीएन सिंह को फूलमालाओं से लादकर दी गई विदाई। बतादे की गुरुवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वधान में क्षेत्रीय संरक्षक जशवंत सिंह की अध्यक्षता में आजमगढ़ क्षेत्र का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ।सम्मेलन के विचारणीय बिन्दुओ निगम प्रतिफलो में वृद्धि, लोड फैक्टर एवं डीजल औसत में सुधार, जनता को अच्छी सुविधा प्रदान करने हेतु प्रदेश में क्षेत्र को सर्वोच्च स्थान पर लाने एवं कर्मचारी समस्याओं पर विशेष चर्चा की गयी। सम्मेलन में प्रान्तीय महामंत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम के प्रतिफलो में वृद्धि एक-एक सवारी उठाकर की जा सकती है, डीजल औसत में सुधार एक-एक लीटर बचत कर किया जा सकता है। जनता को अच्छी सुविधा भी प्रदान की जा रही है। जनता का शत-प्रतिशत विश्वास निगम की सेवा पर है। निगम द्वारा जब-जब भी जरूरत हुई निगम के कर्मचारी द्वारा जनता की सेवा की गयी। कोविड काल में सरकार की मंशा के अनुरूप परिवहन निगम कर्मचारी द्वारा कार्य किया गया। जिसकी सराहना प्रदेश की जनता एवं मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।इसके साथ कर्मचारियो की कुछ ज्वलन्त समस्याएं भी है, जैसे-राष्ट्रीयकृत मार्ग पर अवैध संचालन पर रोक, एक्सप्रेसवे व हाइवे को राष्ट्रीय राज्य मार्ग घोषित करने, संविदा चालको-परिचालको को नियमित करने, महंगाई भत्ते की किस्त, आउटसोर्स साथियो की नियमित नियुक्ति, न्यूनतम वेतन निर्धारण, संविदा चालको-परिचालको के मृतक आश्रितो को संविदा पर सेवायोजित करने, कार्यशाला में कार्यरत आउटसोर्स कार्मिको के पारिश्रमिक में वृद्धि, सातवें वेतनमान का एरियर, एवं सेवानिवृत्त उपरान्त चिकित्सा सुविधा आदि पर सरकार को विचार करने की आवश्यकता है।सम्मेलन में प्रान्तीय उपमंत्री सतीश कुमार, प्रान्तीय उपाध्यक्ष सुरेशचन्द्र पाण्डेय, विवेकानन्द सिन्हा कोषाध्यक्ष, बी०के० शुक्ला संगठन मंत्री, धर्मेन्द्र सिंह मिडिया प्रभारी एवं वेद वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये। सम्मेलन में आजमगढ़ क्षेत्र के 12 डिपो शाखाओ के पदाधिकारी/सदस्यो द्वारा सम्मेलन में भागीदारी की गयी। क्षेत्रीय सम्मेलन के उपरान्त क्षेत्रीय मंत्री पी०एन० सिंह के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,

जिसमें आजमगढ़ क्षेत्र के सभी 12 शाखाओ के पदाधिकारी व सदस्यो द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया। सभा का संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने किया। पीएन सिंह ने कहा कि मैं विभाग से सेवानिवृत्त तो हो गया लेकिन संगठन के साथ अभी भी खड़ा हू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *