महिला की छवि धूमिल करने वाला शातिर गिरफ्तार, फर्जी पहचान के सहारे था छिपा बैठा

आजमगढ़ क्राइम

रिपोर्ट: शैलेन्द्र शर्मा/ पद्माकर पाठक

आजमगढ़। जनपद मे सोशल मीडिया के जरिए महिला की छवि धूमिल करने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में रौनापार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी महिला की फोटो को डिजिटल रूप से एडिट कर अश्लील रूप में सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था और पीड़िता को धमका रहा था। तकनीकी सर्विलांस और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी आधार कार्ड के सहारे नाम बदलकर रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से अपराध में प्रयुक्त स्मार्ट मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड और सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़ा डिजिटल डेटा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। आजमगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध की सूचना तुरंत पुलिस या साइबर सेल को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *