S.N.R.D. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया ईसा मसीह के जन्म दिवस

आजमगढ़ शहर

रिपोर्ट: शैलेन्द्र शर्मा

आजमगढ़। बुधवार को सिधारी स्थित S.N.R.D. पब्लिक स्कूल में बुधवार को ईसा मसीह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भव्य क्रिसमस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा ईसा मसीह के विभिन्न प्रकार के डांस,गाना व चार्ट पेपर पर चित्र, क्रिसमस ट्री बना कर प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोहित किया।कार्यक्रम के दौरान सांता क्लॉज के आगमन पर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के बहुत सारे बच्चों ने सांता क्लॉज का ड्रेस पहन कर अन्य बच्चों को उपहार वितरित किए गया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक शिवम् तिवारी व प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईसा मसीह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप गुप्ता व जनार्दन गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस एकजुटता और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। हमें ईसा मसीह के आदर्शों के अनुरूप समाज के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण साहब जां, राकेश यादव, विनय गिरी, मीना, नेहा, निशा, सोनाली समीरा, सुनीता, सरिता, हर्षदीप, रचित, दुर्गा प्रसाद, अब्दुल मन्नान संग समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *